Course
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम एवं संरचना
पैसिफिक प्राइवेट आई.टी.आई., गया – एक ऐसा संस्थान जहाँ व्यावसायिक कौशल विकास को नवीनतम तकनीक और व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाया जाता है। संस्थान में दो प्रमुख ट्रेड संचालित हैं — इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर।
10 +
वर्षों का अनुभव
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के अंतर्गत विद्यार्थियों को विद्युत उपकरणों की स्थापना, मरम्मत, रख-रखाव तथा घरेलू एवं औद्योगिक विद्युत प्रणाली की संपूर्ण जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण का उद्देश्य है विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सरकारी एवं निजी क्षेत्र की नौकरी के लिए तैयार करना।
मुख्य विषय:
बेसिक इलेक्ट्रिकल प्रैक्टिस
बेसिक मोटर प्रैक्टिस
मोटर ए.सी. एवं डी.सी.
ट्रांसफार्मर मशीन
मोटर वाइंडिंग (एक एवं तीन फेज)
मीटर एवं माप उपकरणों का अध्ययन
बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स
बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
फिटर ट्रेड
फिटर ट्रेड में विद्यार्थियों को मशीन कार्य, फिटिंग, ग्राइंडिंग, ड्रिलिंग और वेल्डिंग जैसे कार्यों में विशेषज्ञता प्रदान की जाती है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को वर्कशॉप में मशीन टूल्स के प्रयोग और उद्योगों में काम करने की क्षमता विकसित करता है।
मुख्य विषय:
बेसिक फिटिंग एवं बेंच वर्क
मशीन कार्य (ड्रिलिंग, ग्राइंडिंग, कटिंग, फिटिंग)
लेथ मशीन संचालन
वेल्डिंग (आर्क एवं गैस)
फोर्जिंग (ब्लैकस्मिथ वर्क)
एडवांस फिटिंग्स
बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
10 +
वर्षों का अनुभव
पैसिफिक आई.टी.आई. क्यों ?
क्योंकि यहाँ शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और व्यवहारिक ज्ञान पर समान बल दिया जाता है।
मुख्य विशेषताएँ:
विश्व स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण सुविधा
दैनिक थ्योरी एवं प्रैक्टिकल कक्षाएँ
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक दल
स्मार्ट क्लास एवं कंप्यूटर लैब
व्यक्तित्व विकास एवं करियर मार्गदर्शन सत्र
100% प्लेसमेंट सहायता
एन.सी.वी.टी. (भारत सरकार) से मान्यता प्राप्त
सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण
सरकारी छात्रवृत्ति एवं रोजगार सुविधा
SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों हेतु सरकार द्वारा छात्रवृत्ति सुविधा उपलब्ध है। संस्थान के विद्यार्थी प्रतिवर्ष देश की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे —
Maruti Suzuki, Honda, Apollo Tyres, Lava, Haier, CNH Industrial, Samsung, Adani आदि में चयनित हो रहे हैं।